Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :गायक गुरु रंधावा अपने संगीत से लोगों के दिल जीतते आए हैं। अब अपने हालिया कदम से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। हाल ही में पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से आई आपदा के समय, गुरु रंधावा एक बड़ी मदद के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कैंप लगाए हैं।

इस बात की घोषणा करते हुए गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर लिखा,
“पंजाब और अन्य सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए प्रार्थनाएं। आइए, हम सभी अपनी-अपनी तरफ से मदद करें। मैंने अपने क्षेत्र डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास हेल्प कैंप लगाया है। किसी भी मदद के लिए कृपया संपर्क करें – +91 77196 54739”

समय पर इंसानियत की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। और गुरु रंधावा का यह कदम उनके प्रशंसकों को बेहद प्रभावित कर गया है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति की झलकियां भी शेयर कीं और सभी से प्रार्थना करने की अपील की कि हालात जल्द सुधरें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *