प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित पहले मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को लेकर बड़ी घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2025 के अंत तक पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप बाजार में उपलब्ध होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मेड इन इंडिया 6जी नेटवर्क को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है.


