Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना:तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।” उनका कहना था कि चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी बिहार को चूना लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मोदी जी, यह बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है। बिहार में हम बेईमानी नहीं होने देंगे।” राजद नेता ने दावा किया कि वह जिन वादों की घोषणा करते हैं, बिहार की नीतीश कुमार सरकार नकल करके वही घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में “नकलची सरकार” है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें मौका मिला तो हम बिहार में विकास करने वाली सरकार देंगे।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सासाराम में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती’’ की जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में वोट का अधिकार देकर सभी लोगों को ताकत दिया, लेकिन भाजपा के लोग चुनाव आयोग को आगे करके वोट का अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “आपके (जनता) वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *