Breaking
Sat. Feb 7th, 2026
Spread the love

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में अभी जिन विषयों पर चर्चा हो रही है। वो उसका नाम नहीं लेना चाहते। विश्व में हम अनेक तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। नागपुर के विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु की छवि को आगे बढ़ाना है तो हमें भी टेक्नोलॉजी और आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होना होगा।गडकरी ने कहा की आज वह देश दादागिरी कर पा रहे हैं, क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हैं। उनके पास टेक्नोलॉजी भी है। हमें भी अपने आयात को कम करना होगा। निर्यात को बढ़ाना होगा, तभी हम मजबूती से खड़े हो पाएंगे। गडकरी ने कहा कि अगर हमारे पास उनसे अच्छी टेक्नोलॉजी और रिसर्च आएंगे तो हमें दादागिरी नहीं करनी है। हमारी संस्कृति कहती है कि विश्व का कल्याण हो, हमने अभी नहीं कहा कि अपना कल्याण पहले करो फिर दुनिया का करो।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *