सीएम ने प्रयागराज, जालौन, औरैया, हमीरपुर, आगरा, मीरजापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, बांदा, इटावा और फतेहपुर में बाढ़ को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए जिन 11 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है उनमें शामिल हैं:
- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ – प्रयागराज, बांदा और मीरजापुर
- स्वतंत्र देव सिंह – जालौन और औरैया
- संजय गंगवार – जालौन
- प्रतिभा शुक्ला – औरैया
- रामकेश निषाद – हमीरपुर
- जयवीर सिंह – आगरा
- सुरेश खन्ना – वाराणसी
- संजय निषाद – कानपुर देहात
- दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ – बलिया
- धर्मवीर प्रजापति – इटावा
- अजीत पाल – फतेहपुर .उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों की एक खास ‘टीम-11’ बनाई है। यह टीम बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में राहत और बचाव के काम को तेजी से अंजाम देगी। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में बताया गया कि यह टीम इस बात को सुनिश्चित करेगी कि कोई भी बाढ़ पीड़ित मदद से वंचित न रहे। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी अफसर 24×7 फील्ड में रहकर काम करें।


