Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उर्फी अपने होठों की फिलिंग निकलवाती दिख रही हैं।कैमरे के सामने ही अपने चेहरे पर इंजेक्शन लगाती नजर आ रही हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं।इस वीडियो में उर्फी जावेद अपने होठों पर फिलिंग निकलवाने वाले इंजेक्शन लगवाते दिख रही हैं। इस वीडियो के आखिर में उर्फी का चेहरा काफी सूज जाता है। इस चेहरे के बिगड़ती हालत के बाद फैन्स को उनकी चिंता होने लगी और कमेंट्स सेक्शन में जल्द ही ठीक होने की भी बात कहने लगे। कुछ यूजर्स ने उर्फी के इस फैसले की आलोचना भी की है और कहा कि बिना फिलिंग के भी वे खूबसूरत लगती हैं। लेकिन उर्फी ने फिलिंग करवाकर अपने लुक को बिगाड़ दिया है। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर ही अपने फैशन के लिए वायरल रहती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अतरंगी फैशन के लिए उर्फी का नाम काफी चलता है।  उर्फी जावेद टीवी की दुनिया में लंबे समय  से काम कर रही हैं। साल 2016 में उर्फी ने अपने टीवी सीरियल ‘बड़े भइया की दुल्हनिया’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *