Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सीएम योगी ने आगाह भी किया कि कांवड़ यात्रा में जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, वहीं इस उत्साह और श्रद्धा को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से इस धार्मिक यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है और कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। ये बातें खुद सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कही। सीएम योगी इन घटनाओं को लेकर बेहद तल्ख तेवरों में नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है उन सबके सीसीटीवी फुटेज हैं। जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं, वे बेनकाब होंगे।उन्होंने अपील की है कि ऐसे लोगों को अपने बीच में ना घुसने दें। कांवड़ को खंडित करने और श्रद्धा से जो खिलवाड़ करता है उनके बारे में प्रशासन को सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ खुद कानून हाथ में ना लें बल्कि शासन-पुलिस को इसकी सूचना दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *