मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाले प्रसिद्ध अभिनेता निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार का अस्सी साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी एक दिन पूर्व उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनका निधन हो गया. धीरज कुमार अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों में काम किया था. टीवी जगत की दुनिया में भी धीरज कुमार ने बतौर निर्माता और निर्देशक काफी कार्य किया और कई सीरियल बनाए. उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है.


