घटना एक जुलाई की है, जिसमें साफ्टवेयर इंजीनियर आकांक्षा ने अपनी मां को अपने घर पर बुलाया और उसके बाद अपनी सास सुदेश को पीटना शुरू कर दिया। पहले गाली गलौज की। उसके बाद सास को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सास बचाव का प्रयास करती तो बहू बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर देती है। आकांक्षा की मां भी मारपीट में बेटी का साथ देती हैं। एत मिनट 20 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में बहू की करतूत कैद हो गई है।
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में एक बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी सास को बुरी तरह से पीटा। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बहू कभी गलियां देती है तो कभी सीढ़ी पर बैठी हुई सास पर थप्पड़ पर थप्पड़ बरसा रही है। इससे भी मन नहीं भरा तो सास को फर्श पर गिराकर पीटा और पहले बाल पकड़ खींचा और फिर पैर पकड़कर घसीटा। मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। पिछले 6 दिन से पीड़ित सास ससुर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने नहीं सुना, जब घटना का सीसीटीवी वायरल हुआ, फिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


