Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
धामी सरकार के चार साल पूरे-इस मौके पर उन्होंने राज्य के लोगों को 550 करोड़ की सौगात दी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

धामी सरकार के चार साल पूरे-इस मौके पर उन्होंने राज्य के लोगों को 550 करोड़ की सौगात दी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सीएम के रूप में चार साल पूरे करने के बाद एक्स पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि ये चार साल राज्य के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा “प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से आज मुख्यसेवक के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ये 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के हमारे प्रयासों को समर्पित रहे हैं। इन 4 वर्षों में हर मोर्चे पर आपसे मिला अपार समर्थन मेरे लिए न केवल हर्ष का विषय रहा है बल्कि यह एक जिम्मेदारी का एहसास भी था जो दिन-रात देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहा है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य के लोगों को 550 करोड़ की सौगात दी। इसके साथ ही विकास संकल्प पर्व पर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास उनके लिए कोई विकल्प नहीं बल्कि उनका संकल्प है। इसी वजह से उनकी सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास संकल्प पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2021 में आज के दिन ही उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली थी और तब से वह राज्य को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *