Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बयान दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बिहार में आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *