Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मलिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया व अधिकारियों से बातचीत कर मौजूदा हालात का जायजा लिया -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

मलिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया व अधिकारियों से बातचीत कर मौजूदा हालात का जायजा लिया

दिल्ली :कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया व अधिकारियों से बातचीत कर मौजूदा हालात का जायजा लिया।

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना चाहता हूं कि अहमदाबाद में बहुत बड़ा हादसा हुआ है, जो कि कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस हादसे में बहुत से लोगों ने जान गंवाई है, उन सभी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई है, उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों का अभी भी इलाज जारी है। हमने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की है।

इस हादसे में एक व्यक्ति की जान बची है, जो कि एक चमत्कार सा है। हम चाहते हैं कि उनके स्वास्थ्य में भी जल्द से जल्द सुधार हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पीड़ितों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करूंगा कि वे लोगों की मदद करते रहें। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है- दवा या कोई और चीज- जो यहां उपलब्ध नहीं है, वे उसकी भी व्यवस्था करते रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *