यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को अब गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से रंगा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन पेंट प्लांट्स की संख्या बढ़ाई जाए. साथ ही जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत गाय उपलब्ध कराई जाए ताकि वे भी इस योजना से लाभान्वित हो सकें.


