Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

मुंबई :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और संसद की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने भी शो पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए कहा, “यह नहीं चलेगा, हमारी कमेटी इस पर कार्रवाई करेगी।” एजाज खान की ओर से शो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी जा रही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और अब “खेल को फिर से लिखने” की बात कर रहे हैं। विवाद गहराता जा रहा है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और ओटीटी प्लेटफॉर्म इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

झारखंड के गोड्डा से सांसद और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने ओटीटी पर बढ़ती अराजकता को लेकर पहले भी चिंता जताई है। इस बार उन्होंने साफ कहा कि “यह नहीं चलेगा” और समिति इस पर एक्शन लेगी। उनके इस बयान से अंदेशा है कि इस शो के खिलाफ जांच या कार्रवाई हो सकती है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *