मुंबई : अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री राखी अब एक बंगाली फिल्म में नजर आने वाली है और इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ है.
मुंबई में बंगाली फिल्म आमार बॉस का ट्रेलर रिलीज किया गया इस दौरान राखी गुलजार के अलावा प्रसिद्ध सिंगर शान भी मौजूद थे.
फिल्म ‘आमार बॉस’ का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। इसमें राखी गुलजार के अलावा शिबोप्रसाद मुखर्जी भी लीड रोल में हैं। वे राखी के बेटे का रोल अदा कर रहे हैं।
इस फिल्म को लेकर राखी गुलजार ने बातचीत भी की और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव भी साझा किए.फिल्म को लेकर राखी गुलजार ने कहा, ‘आमार बॉस’ कोई आम फिल्म नहीं है. राखी ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी.


