Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल, 2025 से मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग-टर्म वीज़ा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीज़ा रद्द कर दिए हैं। मौजूदा मेडिकल वीज़ा भी 29 अप्रैल, 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तानी केंद्र सरकार की तरफ से जारी आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से नज़र रखी जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *