पटना :तेजस्वी यादव ने कहा, ‘पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है और जिस तरीके से आतंकवादियों ने इतने सारे लोगों को मारा है। इस घटना बेहद दुखद है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में कभी भी पर्यटकों पर हमला नहीं किया गया है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जो इस हमले में घायल हुए थे, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हमले को लेकर देशभर में नाराजगी है। अलग-अलग नेताओं द्वारा इस हमले की आलोचना की जा रही है। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पहलगाम हमले पर बयान दिया है।उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सरकार, सेना और जांच एजेंसियां पूरी ताकत के साथ जो भी कदम उठाना हैं उठाएं, ताकि एक भयमुक्त माहौल बनाया जा सके। लेकिन पहलगाम पहले से ही एक उच्च सुरक्षा जोन है। बावजूद इसके यह घटना कैसे हुई। यह केवल सरकार और जांच एजेंसियां ही बता सकती हैं। पूरा देश आज एक साथ खड़ा है।’ इसी मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बयान दिया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।


