Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा सरकार होने के बावजूद भी सुनवाई ना होने से नाराज़ नेता ने छोड़ दी पार्टी  -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

भाजपा सरकार होने के बावजूद भी सुनवाई ना होने से नाराज़ नेता ने छोड़ दी पार्टी 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर क्षेत्र के धामपुर के गांव जैतरा निवासी जयवीर सिंह सिसौदिया भारतीय जनता पार्टी के धामपुर क्षेत्र के चकराजमल मंडल के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने भाजपा से नाराज होकर मंडल महामंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया है। उनका आरोप है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है। वह पार्टी के महामंत्री व पिछले कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उच्च पदाधिकारी व स्थानीय स्तर पर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे हैं और कोई मदद नहीं कर रहे हैं।उनका आरोप है कि भाजपा सरकार होने के बावजूद पार्टी के छोटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। जयवीर सिंह का कहना है कि उनके भतीजे के मामले में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई जिससे वह आहत हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *