Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
एटीएम में गोंद लगाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

एटीएम में गोंद लगाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी दीपक कुमार, जो बिहार के नवादा जिले का निवासी है, घायल हो गया। पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया।

ओडिशा कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगठित एटीएम लूट गैंग का भंडाफोड़ किया। भुवनेश्वर के बड़ागड़ा थाना क्षेत्र के केसुरा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह गैंग बहुत ही शातिर तरीके से एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ करता था। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये अपराधी पहले एटीएम कार्ड स्लॉट में गोंद लगा देते थे, जिससे ग्राहक का कार्ड उसमें फंस जाता था। इसके बाद ये लोग एटीएम के पास एक फर्जी मोबाइल नंबर चिपका देते थे, जिसे बैंक के हेल्पलाइन नंबर की तरह दिखाया जाता था। जब कोई ग्राहक कार्ड फंसने के बाद उस नंबर पर कॉल करता, तो आरोपी चालाकी से उसका एटीएम पिन और अन्य बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते। बाद में ये लोग चाकू की मदद से कार्ड निकालकर ग्राहक के खाते से पैसे निकाल लेते थे। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *