Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
वेबसाइट के माध्यम से देशभर के युवाओं को ठगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

वेबसाइट के माध्यम से देशभर के युवाओं को ठगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून :एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले आई4सी पोर्टल से सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ आदि राज्यों के युवाओं ने ठगी की शिकायत की है। जिस नंबर और वेबसाइट के माध्यम से ठगी की जा रही है वह प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास संचालित हो रहे हैं। एसटीएफ के एसआई विपिन बहुगुणा ने इस मामले में प्राथमिक जांच की और पीड़ितों से बातचीत की।वेबसाइट के माध्यम से देशभर के युवाओं को ठगने के आरोपी देहरादून के इंजीनियरिंग को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह बेरोजगार युवाओं को ऑनलाइन जॉब का लालच देकर ठगता था। इसके बाद उनके नंबर को ब्लॉक कर देता था। आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों से भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (आई4सी) पर 30 से ज्यादा शिकायतें थीं। आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगा है एसटीएफ इसकी जानकारी हासिल कर रही है।पीड़ितों ने बताया कि साइबर ठग पहले उनसे लिंक्डइन अकाउंट के माध्यम से संपर्क करता है। इसके बाद उन्हें अपनी कंपनी न्यूटिरिनो लैब में ऑनलाइन जॉब का लालच देता है। वह उनसे इस वेबसाइट के माध्यम से पेन टैब खरीदने के लिए पांच से छह हजार रुपये जमा कराता है और फिर उनके नंबर को ब्लॉक कर देता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *