Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य ढांचे जलकर राख हो चुके हैं। इस घटना के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी इटली और वेटिकन सिटी की यात्रा रद्द करनी पड़ी है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कैलिफोर्निया में तबाही बेहद भयावह है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आग की चपेट में आने से कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कैनेथ नाम की नई जगह पर आग लगने और तेजी से फैलने के बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है। कैनेथ में बृहस्पतिवार को आग लगनी शुरू हुई थी और अब यह तेजी से फैलते हुए पड़ोसी वेंचुरा कांउटी तक पहुंच गई। कैनेथ आग से बचने के लिए आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल से सिर्फ 3.2 किलोमीटर दूर स्थित है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बैस ने कहा, “हमें आशंका है कि तेज हवाओं के कारण यह आग और तेजी से फैलेगी।” उन्होंने पूर्वानुमान को दोहराते हुए कहा कि बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तेज हवाएं चलेंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *