Breaking
Wed. Jun 24th, 2026
Spread the love

मुंबई:ठाकरे ने नए साल पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणामों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि वह जल्द ही उनसे बात करेंगे तथा भविष्य के कदम पर व्यापक दिशा-निर्देश देंगे।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि जब लोग किसी समस्या का समाधान चाहते हैं तो वे उनकी पार्टी के पास आते हैं, लेकिन चुनाव के दिन इसे नजरअंदाज कर देते हैं।ठाकरे ने यह भी दावा किया कि चुनाव नतीजों के कुछ ही हफ्ते बाद राज्य में मराठी भाषियों का ‘उत्पीड़न’ शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि मनसे इन मामलों में कदम उठाएगी और उसने वैसा किया। मनसे प्रमुख ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि ‘मराठी मानुस’ का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *