पटना : बीजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी की खबरें आ रही हैं। इस बीच आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है। इस वक्त बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच तनातनी की खबरें हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक बयान पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी के मुख्यमंत्री की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। इधर, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।


