मुंबई :कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दे दिया है। नाना पटोले ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि अभी नाना पटोले का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। वह पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे।


