Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका उनके बेटे भी चुनावी मैदान में हार गए.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इस विधानसभा चुनाव में 125 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई। राज अपने गृह क्षेत्र से अपने बेटे अमित ठाकरे तक को चुनाव में सफलता नहीं दिला पाए। अमित की हार से एमएनएस को लेकर खूब चर्चाएं हैं। अपनी पार्टी की स्थापना के बाद 2009 में एमएनएस 13 सीटें जीती थी और उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम उपस्थिति दर्ज़ कराई थी। लेकिन इस चुनाव में बेटे और पार्टी की हार ने पार्टी के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *