Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मोहसिन कासिम शेख ने जनता से की वोट देने की अपील -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मोहसिन कासिम शेख ने जनता से की वोट देने की अपील

मुंबई(हिन्द समर्थन ब्यूरो)ऑल इंडिया मजलिस इंकलाबे मिल्लत के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमा रहे मोहसिन कासिम शेख ने कहा कि यदि मैं चुनाव में जीता तो क्षेत्र के लोगों की आवाज विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ बुलंद करूंगा और क्षेत्र में जो समस्याएं हैं हर एक समस्या का समाधान करने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी.

 

मुंबई के 162 मलाड विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे मोहसिन कासिम शेख ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव में जो वायदा किया है उस हर एक वादे को चुनाव में सफलता मिलने पर मैं पूरा करूंगा इस बात का मैं आपको भरोसा दिलाता हूं.

मोहसिन कासिम शेख ने कहा कि जनता अब जागरुक हो चुकी है और वह जानती है कि क्षेत्र की जो समस्याएं हैं उनको दूर करने का जज्बा कौन रखता है और कौन जनता का सच्चा सेवक है. उन्होंने कहा कि यहां की जनता अब किसी के भी बहकावे में आने वाली नहीं है क्योंकि वह सभी को आजमा चुकी है. चुनाव में जनसंपर्क अभियान के दौरान मोहसिन कासिम शेख के साथ क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *