Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :गोराई पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। पिछले डेढ़ साल से 21 वर्षीय रघुनंदन जितेंद्र पासवान 17 साल की लड़की से प्यार कर रहा था। इससे लड़की के घरवाले रघुनंदन से नाराज थे। उन्होंने इस संबंध से उसको दूरी बनाए रखने की धमकी दी थी जिसे रघुनंदन नजरअंदाज कर रहा था। आरोप है कि इससे गुस्से में आकर लड़की के भाइयों ने उसकी कथित तौर पर पुणे से भाईंदर बुलाकर 31 अक्टूबर की रात को हत्या कर दी और लाश को पेंट के चार डिब्बे में भरकर ऑटोरिक्शा में लादकर गोराई के शेफाली गांव स्थित एक होटल के पीछे सुनसान स्थान पर फेंक कर चलते बने। जोन 11 के डीसीपी आंनद भोइते, एसीपी सुनील जयभये के मार्गदर्शन में एपीआई अमोल बाबिस्कर की टीम ने इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *