Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

अम्बेडकर नगर(हिन्द समर्थन ब्यूरो) पीस पार्टी के जिला सचिव अकबर अली ने क्षेत्र में कई जगहों पर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब की 14 नवंबर को होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की.

पार्टी के वरिष्ठ नेता अकबर अली ने कहा कि आज पीस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तेजी के साथ जनता पार्टी से जुड़ रही है और आने वाले समय में पार्टी बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए कामयाबी हासिल करेगी क्योंकि सभी का समर्थन पीस पार्टी के साथ है. अकबर अली ने कहा कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब की जो नीतियां हैं वह सब के हित को लेकर है और पीस पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है. उन्होंने कहा कि पीस पार्टी का भविष्य उज्जवल है और इस बात को जनता भली-भांति समझ चुकी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *