Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
जब तक नहीं होगी शाहरुख से मुलाकात घर नहीं जाऊंगा -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

जब तक नहीं होगी शाहरुख से मुलाकात घर नहीं जाऊंगा

95 दिन से शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर उनसे मिलने के इंतजार में बैठा है युवक

 

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) शाहरुख खान की फिल्म का गीत है ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं और अब यह गीत उनके एक चाहने वाले पर पूरी तरह से फिट बैठता है. यह चाहने वाला शाहरुख खान से मुलाकात करने के लिए अपना काम धंधा छोड़कर मुंबई आ गया है और शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर बैठा रहता है हाथ में एक बैनर लिए हुए हैं और इसकी एक ही जिद है कि जब तक शाहरुख खान मुझे नहीं मिलेंगे मैं अपने घर वापस नहीं जाऊंगा चाहे कितना भी समय लग जाए.

किंग खान के इस दीवाने का नाम शेख मोहम्मद अंसारी है यह झारखंड का रहने वाला है और इसको यहां पर 95 दिन हो चुके हैं. बातचीत के दौरान इसने बताया कि वह शाहरुख खान को सबसे ज्यादा पसंद करता है और उनसे मिलने की तमन्ना इसके दिल में काफी पहले से रही है और अब यह 95 दिन से यहीं पर है और शाहरुख खान से जब तक नहीं मिलेगा तब तक मैं घर वापस नहीं जाऊंगा उसने यह भी बताया कि वह अपना काम धंधा छोड़कर शाहरुख खान से मिलने के लिए आ पहुंचा है. ये शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए बेताब है वह उनसे मुलाकात करने के बाद ही यहां से घर जाएगा. वैसे शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर के मौके पर उम्मीद है कि शाहरुख खान अपने इस प्रशंसक से मिल सकते हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *