Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ : भीम आर्मी के चीफ़ और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, जातिगत उत्पीड़न पर जाहिर की चिंता

 

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखकर राज्य में जातिगत उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी और उन्होंने स्वयं अनुभव किया है कि वंचित वर्ग के उत्पीड़न के मामलों में स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का रवैया अधिकतर मामलों में अत्यंत असंवेदनशील या आरोपी पक्ष की ओर झुकाव का होता है.

 

चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में कहा कि ऐसे में जब देश के संविधान ने जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को उचित प्रतिनिधित्व देने की व्यवस्था की है, यह स्थिति न सिर्फ अधिक चिंताजनक बल्कि अस्वीकार्य भी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *