Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मुंबई : मुंबई के मलाड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद शेलार ने विधायक असलम शेख के नामांकन को खारिज करने की मांग करते हुए बड़ा आरोप लगाया है कि असलम शेख ने पूर्व में खुद को इंटर पास दिखाया और अब नामांकन के दौरान उन्होंने जो शैक्षिक योग्यता की जानकारी दी है उसमें उन्होंने खुद को आठवीं पास बताया है. भाजपा प्रत्याशी विनोद शेलार ने आरोप लगाया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पूर्व में जो चुनाव लड़ा उसमें जो जानकारी असलम शेख ने दी थी उसमें वह 12वीं पास खुद को दिखाते हैं और अब जो जानकारी उनकी ओर से दी गई है उसमें उन्होंने खुद को आठवीं पास बताया है. भाजपा नेता और प्रत्याशी विनोद शेलार ने इस मामले की जांच किए जाने की मांग की है और उन्होंने कहा कि हम इस मामले को लेकर अदालत तक जाएंगे. मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी विनोद ने कहा कि हमारी स्थिति चुनाव में पूरी तरह से मजबूत है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *