Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस ने इस बात को समझा कि यहां पर मजबूत विपक्ष की भूमिका में कौन है और उन्होंने जो फैसला यूपी उपचुनाव में लिया है उसके लिए मैं कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं.

 

एक टीवी चैनल से बातचीत में अखिलेश यादव से जब सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश में जो चुनाव हो रहे हैं वहां पर आपने किस तरह से कांग्रेस को मनाया कैसे कांग्रेस को राजी किया तो इस पर अखिलेश यादव बोले कि मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल को समझा और उन्होंने वहां पर देखा कि हम वहां पर विपक्ष की मजबूत भूमिका में है तो उन्होंने उपचुनाव में जो फैसला लिया है वह सराहनीय है. अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और आगामी दिनों में उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसको उसने भली भांति समझ कर ही यह फैसला लिया है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *