Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई :राउत ने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि ‘हा हा हाहा…कौन राहुल? ये है राहुल! ये तो ट्रेलर है। आगे आगे देखो होता है क्या? 18वीं लोकसभा सत्र के तीसरे दिन ओम बिरला के दूसरी बार स्पीकर बनने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें लेकर ऊपर गए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी थी।

 

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है।राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने के साथ राहुल गांधी और बीजेपी को टैग को किया है। लोकसभा में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की तरफ से एलओपी चुने गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में ओम बिरला के चुने जाने पर राहुल गांधी पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु के साथ ऊपर आसन तक गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *