Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET और UGC-NET की परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरिफ नसीम खान ने कहा कि परीक्षा में धांधली के चलते कई होनहार युवाओं का भविष्य बुरी तरह से बाधित हुआ है।

इसी कारण आज मुंबई में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने परीक्षार्थी युवाओं के न्याय के लिए निषेध मोर्चा का आयोजन किया है.

 

सरकार हमारे युवा के साथ, देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। NEET और UGC-NET पेपर लीक की न्यायालयीन जांच हो, साथ ही में शिक्षा मंत्री इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें,

इस दौरान सांसद चंद्रकांत हांडोरे, विधायक भाई जगताप,सुरेश शेट्टी, अमरजीत मनहास, चरणसिंग सप्रा, अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *