Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

 

मुंबई (शिब्ली रामपुरी /दानिश खान)मुंबई में आयोजित बिग बॉस ओटीटी के कार्यक्रम में अनिल कपूर ने मीडिया से काफी देर तक बात की और उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब देते हुए यहां तक कहा कि देखो आपने जितने सवाल किए मैंने हर एक सवाल का जवाब दिया मीडिया को मुझसे किसी तरह के सवाल की कोई शिकायत नहीं रही.

 

दरअसल इस बार बिग बॉस OTT को होस्ट सलमान खान की बजाय अनिल कपूर करेंगे और इसका टीजर भी जारी किया गया कार्यक्रम की शुरुआत से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें मुनव्वर फारूकी ने मेजबानी की और अनिल कपूर ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए काफी कुछ अपने मन की बात कही और मीडिया के हर एक सवाल का उन्होंने जवाब दिया.

 

अक्सर विवादों और चर्चाओं में रहने वाला शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का प्रीमियर 21 जून को होना है। इस बार अनिल कपूर इसके होस्ट होंगे। सलमान खान नजर नहीं आएंगे। मगर उसके पहले इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसकी मेजबानी मुनव्वर फारूकी ने की और अनिल कपूर भी मौजूद रहे। अनिल कपूर ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार आपको बिग बॉस में काफी रोमांच देखने को मिलेगा और उम्मीद है कि पहले से ज्यादा यह शो लोगों के दिलों पर राज करेगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *