Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी:शरद पवार -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी:शरद पवार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही शरद पवार बारामती में लोगों से मिल रहे हैं और राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। बारामती के शिरसुफल गांव में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान बारामती निर्वाचन क्षेत्र के लोग चुप रहे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पदाधिकारी मुझसे कहते थे कि बारामती के लोग चुप हैं और वह खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें क्योंकि भले ही यहां कि जनता कुछ नहीं कह रही हो, लेकिन वे बटन (ईवीएम में) सही दबाएंगे। और अंत में वही हुआ। जैसे ही ईवीएम खुलीं, जादू दिखा क्योंकि आप लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद पवार (एनसीपी-एसपी) प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि उनका प्रयास महाराष्ट्र की कमान संभालना है। इसके लिए उनकी पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। हाल में संपन्न आम चुनावों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने महाराष्ट्र में लोकसभा की दस सीट पर चुनाव लड़ा था और आठ पर जीत हासिल करके प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पवार की बेटी और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर बारामती सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *