Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई(शिबली रामपुरी)हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर बड़ा कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास फर्जी चुनावी सर्वे करने वाले कुछ फर्जी लोग हैं जिन्होंने 2019 में भी राहुल गांधी को बताया था कि आपकी सरकार भारी बहुमत से आ रही है और आप प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं तब राहुल गांधी ने लोगों के कहने पर नया सूट भी सिलवा लिया था.
लंबे समय तक महाराष्ट्र में कांग्रेस की सेवा करने वाले संजय निरुपम ने कुछ वक्त पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष शिवसेना में शामिल होने की घोषणा की थी शिवसेना में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया और वह लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ऐसी फर्जी एजेंसी के लोगों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस 4 जून के बाद केंद्र में सरकार बनाने का ख्याली पुलाव पका रही है और शायद पिछली बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी ने नए सूट का ऑर्डर दे दिया है?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *