Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मुंबई:रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे को लेने पहुंचा हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। अंधारे को इसी हेलीकॉप्टर में सवार होकर दूसरे स्थान के लिए रवाना होना था। शिवसेना यूबीटी नेता ने हेलीकॉप्टर की लैडिंग के वीडियो को फेसबुक पर साझा करके घटना की जानकारी दी है।जानकारी के अनुसार सुषमा अंधारे की रायगढ़ के महाड में सभा थी। अंधारे को हेलीकॉप्टर से दूसरी जगह पर जाना था। इसके लिए हेलीकॉप्टर उन्हें लेने के लिए पहुंचा था। इस घटना के होने के बाद अंधारे को फिर महाड में ही रुकना पड़ा। इस घटना के वीडियो को लाइव रिकॉर्ड किया गया है। रायगढ़ में तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोट डाले जाएंगे। अंधारे पार्टी के उम्मीदवार अनंत गीते के समर्थन में सभा करने की पहुंची थीं। इसी दौरान यह घटना घटी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *