Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

सीएम योगी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। आतंकवाद की जड़ जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरी तरह समाप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया। पूर्वोत्तर के राज्यों के उग्रवाद व अराजकता को नियंत्रित करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस सरकार भारत की सनातन सभ्यता व संस्कृति को अपमानित व बदनाम करती थी लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में यह दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रही है। भारत का गौरव अब पुनर्स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले वे कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद यह दिशाहीन और आज नेतृत्व विहीन भी हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *