Breaking
Mon. Aug 17th, 2026
  1. बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बहन की शादी में सहयोग करने से नाराज पत्नी छवि मिश्रा ने मायके से अपने भाई को बुला लिया। शादी के लिए मंडप बनाया जा रहा था और इसी दौरान युवक चंद्र प्रकाश की पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। शादी की खुशियों की जगह परिवार में मातम फैला तो गांव में सनसनी का माहौल है।

 

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे झरसावा गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र (35) की बहन पूजा का 26 अप्रैल को विवाह होना है। शादी की तैयारियों में चंद्र प्रकाश भी लगा हुआ था। वह अपनी बहन को एलईडी टीवी व सोने की अंगूठी देना चाह रहा था। पुलिस के अनुसार इस बात को लेकर उसकी पत्नी छवि मिश्रा विरोध कर रही थी।

 

महिला ने कदराबाद थाना रामनगर स्थित अपने मायके से चार पांच लोगों को बुला लिया। शाम शादी के लिए मंडप रखा जा रहा था। इसी दौरान पत्नी के मायके से आए लोगों ने चंद्र प्रकाश को लाठी डंडों से पीट डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में चंद्रप्रकाश को लेकर सीएचसी घूंघटेर गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचे युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *