लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रथम चरण के लिए हुए मतदान के बाद कहा कि भाजपा का पहले दिन पहला शो पूरी तरह से फ्लॉप हो चुका है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ़्लाप हो गया है। जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स। भाजपा की खिड़की खाली है। देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.
जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डायलॉग्स:अखिलेश यादव

