Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

सलमान खान के आवास के बाहर गोली चलाने के आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की साहब गुप्ता, जो हरियाणा के गुरुग्राम और 21 साल के सागर श्रीजोगेंद्र पाल, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के रहने वाला है, के रूप में हुई है। इन्होंने बताया कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *