Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के घर के बाहर की गई गोलीबारी के बाद, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा रविवार सुबह अभिनेता के बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है. इस पर अब उद्धव गुट के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है,

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “पूरा पुलिस बल उनके सुरक्षा के लिए है. गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त हैं लेकिन मुंबई की पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही ना? कि वो भी उनके पीछे-पीछे राजनीति कर रहे हैं. सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है. इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *