Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

उत्तराखंड में चुनावी प्रचार में बोले भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस बार उत्तराखंड समेत देश की सभी जगहों से मुस्लिम समाज का वोट भी भाजपा को मिल रहा है और पीएम मोदी के अच्छे कामों को देखकर देश का मुसलमान भी शुक्रिया मोदी भाईजान कह रहा है.उन्होंने कहा कि

उत्तराखंड और देश के अन्य हिस्सों में भी मुस्लिम समाज का एकतरफा वोट बीजेपी और मोदी जी को मिलेगा।

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के चुनाव प्रचार के दौरान किच्छा में मीडिया से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का अल्पसंख्यक समाज भी जीतने वाले की साथ चल रहा है डूबते हुए जहाज के साथ वह सफ़र नहीं करना चाहता है और इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास को देखते हुए देश का मुसलमान बीजेपी के साथ है.

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *