Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

दिल्ली :कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंदिरा गांधी राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ रहने वाले नेताओं का आज अपमान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस कभी उठ खड़ी नहीं हो पाएगी। कमलनाथ, दिग्विजय, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, आनंद शर्मा, सुष्मिता देव, गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं से यदि आप बात करेंगे तो सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। यहां तक कि प्रियंका गांधी खुद भी कांग्रेस के अंदर सरवाइव कर रही हैं।यूपी के संभल के एचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत कर राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *