Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) लापता लेडीज की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर सुपरस्टार सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे मौजूद रहे और उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों की हौसला अफजाई की.किरण राव के डायरेक्शन में लापता लेडीज़ दूसरी फिल्म है इससे पहले वह धोबी घाट का निर्देशन कर चुकी हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेहतरीन डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज़ दर्शकों का बेहतरीन एंटरटेनमेंट करेगी ऐसी उम्मीद जाहिर की गई है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर दशकों में फिल्म देखने के प्रति उत्सुकता को बढ़ाता है और इस फिल्म के प्रीमियर के मौके पर सलमान खान से लेकर सनी देओल. काजोल. निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी. आशुतोष गोवारिकर और खुद आमिर खान भी पहुंचे. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही.

लापता लेडीज दुल्हनों के लापता होने की कहानी है. अभिनेता रवि किशन ने इसमें पुलिस वाले का रोल निभाया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *