Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:वांद्रे (पूर्व) से विधायक सिद्दीकी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी दावा किया कि सभी दलों के मुकाबले कांग्रेस में सबसे खराब सांप्रदायिकता है और उन्हें अपने धर्म के कारण उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने उन्हें उनके वजन को लेकर तक उनका मजाक बनाया। राहुल गांधी न्याय यात्रा में उन्हें चलने नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी चापलूसों से घिरे हुए हैं। उन्होंने बीजेपी से कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी लेने का आरोप लगाया।मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए विधायक जीशान सिद्दीकी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर वायनाड सांसद राहुल गांधी तक को निशाने पर लिया। जीशान सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि पार्टी में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी, जो लगभग 50 साल तक कांग्रेस में रहे, के इस्तीफा देने और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया। जीशान ने पद से अपने निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधा और उस पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *