Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुंबई(शिबली रामपुरी/दानिश खान)बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर बॉबी देओल तक को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान में बेहतरीन ऐक्टिंग किए जाने पर अवार्ड से नवाजा गया.इस साल शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और नयनतारा को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 का आयोजन बीते मंगलवार 20 फरवरी को मुंबई में हुआ.

इस खास मौके पर शाहरुख खान, नयनतारा, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, संदीप रेड्डी, रानी मुखर्जी, शाहिद कपूर समेत कई सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख की ‘जवान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को शीर्ष सम्मान मिला.

जबकि विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की फिल्म को एक खास खिताब से नवाजा गया.शाहरुख खान ने अवार्ड मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि कोई भी अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता है और आर्टिस्ट का काम तो इतना आसान नहीं है उसके आसपास के सभी लोग मिलकर जब मेहनत करते हैं तभी कुछ बेहतर बनता है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *