Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुंबई:अबु आजमी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को इस्लाम के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें शिक्षा पर जोर देना पड़ेगा।मुंबई के कुर्ला में एक कार्यक्रम के दौरान अबु आजमी ने मुसलमानों से कहा कि देश के हालात काफी खराब हैं। ऐसे में मुसलमानों को अपने दस्तावेज निकाल लेने चाहिए।

समाजवादी पार्टी नेता अबु आजमी ने कहा कि जब हम उच्च शिक्षित होते हैं तो हम इस देश और काैम का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षा पर फोकस करने के साथ कहा कि संविधान को बचाने की जरूरत है। आजमी ने कहा यूसीसी और एनआरसी को देखते हुए मैं अपील करना चाहता हूं कि मुसलमान अपने दस्तावेजों को दुरस्त कर लें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *