Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सहारनपुर.आरएसएस प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता डॉक्टर इंद्रेश के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने देवबंद क्षेत्र में दरगाह पर चादरपोशी की और इंद्रेश कुमार की लंबी उम्र और सेहत के लिए दुआएं मांगी.

देवबंद के बन्हेडा खास में रविवार को आर एस एस के राष्ट्रीय प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ श्री इंद्रेश कुमार के यौमे पैदाइश के मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बन्हेडा खास में हजरत बाबा सुल्तान शाह की दरगाह में चादर पोशी की और आयतें करीमा का विरद करके उनकी अच्छी सेहत और लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी ,इस मौके पर राव मुशर्रफ अली ने कहा कि डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी का 76 वां 18 फरवरी जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक देश में सद्भावना सप्ताह मनाने का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने संकल्प लिया है 17 फरवरी से पुरे देश में सद्भावना के साथ बड़ी शिद्दत से जन्मदिन मनाया जा रहा है राव मुशर्रफ ने बताया कि डा इंद्रेश कुमार समाजिक समरसता सद्भावना एवं भाईचारे का एक बड़ा हस्ताक्षर है।आज हमारे देश मैं ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके कार्यों की चर्चा होती रहती है। उन्होंने देश की एकता अखंडता विश्व बंधुत्व भाईचारे के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर हाफिज हारिश, मौहम्मद इक़बाल,राव नुसरत , हाफिज अस्लम, गययुर अली, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *